LIVE HINDUSTAN Faith Holi 2023: होलाष्टक अशुभ क्यों माने जाते हैं? Pic Credit: Shutterstock
साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और 8 मार्च को रंग खेला जाएगा।
होली 2023
आमतौर पर होली के 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं।
होलाष्टक
हिंदू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होते हैं और होली के साथ खत्म हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि
साल 2023 में होलाष्टक 28 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च से खत्म हो जाएंगे। साल 2023 में होलाष्टक
हिंदू धर्म के अनुसार, होलाष्टक में शुभ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि होलाष्टक को अशुभ क्यों माना जाता है। शुभ कार्य
ज्योतिष के अनुसार, होलाष्टक के दिनों में ग्रह उग्र स्वभाव में रहते हैं, जिससे शुभ कार्य पूरी तरह सफल नहीं हो पाते हैं। ग्रह दशा
होलाष्टक में शुभ कार्यों की मनाही के पीछे एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है। क्या है पौराणिक कथा, जानें। पौराणिक कथा
Video Credit: Pexels
मान्यता के अनुसार, होली के पहले के इन्हीं 8 दिनों में हिरण्यकश्यप ने विष्णु भक्त प्रह्रलाद की हत्या करने की कोशिश की थी। मान्यता
बालक प्रह्रलाद को दिए गए कष्टों के कारण ही होली के पहले के 8 दिनों में विवाह, मुंडन, नए सामान की खरीददारी और ग्रह प्रवेश आदि शुभ कार्यों को करना वर्जित माना गया है।
शुभ कार्य वर्जित
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। नोट